फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bridge closure impacts transportation, with prices of gravel, ballast and cement rising

Balrampur News: सेतु बंदी का असर ढुलाई पर, मौरंग, गिट्टी और सीमेंट के दाम बढ़े

Mon, 13 Apr 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bridge closure impacts transportation, with prices of gravel, ballast and cement rising
फोटो-27- नगर के बहराइच मार्ग पर ट्रक से सीमेंट उतारते श्रमिक। संवाद
बलरामपुर। संजय सेतु की दो माह की बंदी बाजार पर बड़ा असर डालने जा रही है। 16 अप्रैल से लागू होने वाली इस बंदी के बाद लागू डायवर्जन से माल भाड़ा बढ़ जाएगा। इसका असर आने वाले दिनों में बाजार में महंगाई के रूप में दिखना तय माना जा रहा है। मौरंग, गिट्टी और सीमेंट के दाम में फुटकर व्यापारियों ने बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

अब तक गोंडा होते हुए बलरामपुर का बाजार लखनऊ, कानपुर और अन्य बड़े शहरों से तेजी से जुड़ा हुआ था। लेकिन मरम्मत के लिए सेतु बंद होने के बाद अयोध्या या चहलारी घाट होकर लंबा रूट अपनाना पड़ेगा, जिससे दूरी 70 किलोमीटर तक बढ़ जाएगी। ट्रांसपोर्टरों ने भी संकेत दे दिए हैं कि किराया किलोमीटर के हिसाब से बढ़ाया जाएगा। व्यापारी प्रशांत गुप्त ने बताया कि भाड़ा में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी होनी तय है। इससे कपड़ों के मूल्य में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी होनी तय है। इसी तरह राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मौरंग और गिट्टी लाने वाले ट्रांसपोर्टरों ने साफ कह दिया है कि किराया बढ़ना तय है। 10 से 15 हजार रुपये प्रति ट्रक किराया बढ़ेगा। इसी तरह फुटकर में मौरंग व गिट्टी के व्यापारी दिनेश ने बताया कि पांच रुपये प्रति वर्ग फुट मूल्य बढ़ेगा। मजबूरी है, बढ़ोतरी तो करनी ही पड़ रही है। - संवाद
विज्ञापन

निर्माण सामग्री पर सबसे पहले असर
हमीरपुर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाली मौरंग की सप्लाई पर इसका सबसे पहले असर पड़ेगा। पहले ही महंगी चल रही मौरंग अब और महंगी हो सकती है। प्रति ट्रॉली ढुलाई में बढ़ोतरी होने से मकान निर्माण की लागत बढ़ेगी। ठेकेदार बृजेश कुमार का कहना है कि छोटे निर्माण कार्य भी प्रभावित होंगे और कई लोग निर्माण टाल सकते हैं। कुछ व्यापारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्टरों ने पहले ही किराया बढ़ाने की मौखिक जानकारी दे दी है। थोक बाजार में भी कीमतों में हलचल शुरू हो गई है। आने वाले एक-दो सप्ताह में इसका असर खुदरा बाजार तक पहुंचने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडीमेड, जूते-बैग और कपड़ा कारोबार के साथ सब्जी पर भी असर
कानपुर, आगरा और लखनऊ से जिले में बड़ी मात्रा में रेडीमेड कपड़े, जूते, बैग, बेल्ट और अन्य फैशन से जुड़े सामान आते हैं। व्यापारियों के अनुसार, एक ट्रक पर लगने वाला अतिरिक्त भाड़ा सीधे प्रति पीस लागत में जुड़ जाएगा। इसका असर खुदरा बाजार में दिखाई देगा और ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। लखनऊ व आसपास के इलाकों से आने वाली हरी सब्जियों और फलों की सप्लाई भी प्रभावित होगी। लंबी दूरी और ट्रैफिक जाम के कारण माल देर से पहुंचेगा, जिससे ताजगी पर असर पड़ेगा। खराब होने का जोखिम बढ़ेगा, जिसे व्यापारी कीमत बढ़ाकर संतुलित करने की कोशिश करेंगे। इससे आम उपभोक्ता पर सीधा बोझ पड़ेगा। - संवाद

सप्लाई चेन पर पड़ेगा असर, स्टॉकिंग की तैयारी शुरू
व्यापारियों ने संभावित संकट को देखते हुए पहले से स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। हालांकि, लंबे समय तक स्टॉक बनाए रखना हर व्यापारी के लिए संभव नहीं है। खासकर छोटे दुकानदारों के लिए यह बड़ी चुनौती बन सकती है। सप्लाई में देरी होने पर बाजार में कुछ वस्तुओं की कमी भी देखने को मिल सकती है। वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक बढ़ने से जाम की समस्या बढ़ेगी। ट्रकों और बसों को अधिक समय लगेगा, जिससे एक दिन में कम चक्कर लग पाएंगे। इससे ट्रांसपोर्टरों की लागत भी बढ़ेगी, जिसका सीधा असर भाड़े पर पड़ेगा। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि सेतु मरम्मत जरूरी है, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था मजबूत किए बिना बंदी से जिले की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।
निर्माण सामग्री के नए दाम
सामग्री - पुराना रेट - नया रेट
मौरंग - 72 रुपये - 77 रुपये फुट
गिट्टी - 60 रुपये - 65 रुपये फुट
सीमेंट - 350 रुपये - 355 रुपये बोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed