फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bodies of Ruby and Anurag reached Jammu late night

Balrampur News: जम्मू से देर रात पहुंचे रूबी व अनुराग के शव

Thu, 13 Jun 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bodies of Ruby and Anurag reached Jammu late night
जम्मू में आतंकी हमले में मृत दोनों श्रद्धालुओं के शव बुधवार देर रात गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे।
बलरामपुर। जम्मू संभाग के रियासी जिले में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दोनों श्रद्धालुओं के शव बुधवार देर रात गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके साथ ही छह घायलों को भी डिस्चार्ज कराकर लाया गया है। उधर, मृतका रूबी की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी तरह अनुराग की मौत से उसके घर भी मातम पसरा है। मृतकों के घर जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधा रहे हैं।
विज्ञापन


विदित हो कि जम्मू संभाग के रियासी जिले में शिवखोड़ी से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था। ताबड़तोड़ फायरिंग में चालक को गोली लगने से बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। इसके बाद भी आतंकियों ने बस पर फायरिंग की थी। घटना में कांधभारी गांव की रूबी की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां विमला देवी व बहन मैना घायल हो गई थीं। बुधवार सुबह घायलों के साथ रूबी का शव गांव आना था लेकिन ट्रेन लेट हो गई। देर रात ट्रेन गोंडा पहुंची। जहां से दोनों शवों के साथ ही छह घायलों को सड़क मार्ग से बलरामपुर भेजा गया।
विज्ञापन


घर में मौजूद रूबी की बहन अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन दिन से वह खाना तक नहीं खा रही है। रिश्तेदार किसी तरह उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

उतरौला तहसील के ग्राम नयानगर बनकटवा निवासी अनुराग वर्मा की भी आतंकी हमले में गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, बस खाई में गिरने से अनुराग के पिता राजित राम व उनकी पत्नी शारदा देवी जख्मी हो गई थीं। घर में मौजूद अनुराग की बड़ी बहन मोहिनी वर्मा तथा छोटे भाई आदित्य व कांत का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान मुजाहिद रब्बानी ने बताया कि अनुराग का शव देर रात तक गांव पहुंचने की सूचना मिली है। उतरौला ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ उतरौला तहसील क्षेत्र के शाहपुर इटई के मजरे लालाडीह की ऊषा देवी भी घायल हुई थीं। बुधवार रात तक वह भी गांव नहीं पहुंच सकी हैं। परिजन व रिश्तेदार बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। मधवाजोत में संतोष कुमार का भी परिजन व गांव के लोग इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed