{"_id":"5e4eafd38ebc3ef294312e31","slug":"board-exam-balrampur-news-lko5095876133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पालियों में 890 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों पालियों में 890 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर। एसडीएम/जोनल मजिस्ट्रेट उतरौला अरुण कुमार गौड़ व डा. चंदन पांडेय के सचल दस्ते ने गुरुवार को एक साथ यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रथम पाली के कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया। जिले के 53 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में दोनों पालियों में यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। दोनों पालियों में 890 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। 15927 की तुलना में 15037 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए है।
डीआईओएस महेंद्र कुमार कन्नौजिया ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान में 6249 की तुलना में 5887 और इंटरमीडिएट के चित्रकला में 1429 की तुलना में 1292 परीक्षार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल में 359 और इंटरमीडिएट में 137 परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली में परीक्षा छोड़ दी है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के भूगोल विषय में 1821 की तुलना में 1730, वाणिज्य में 200 की तुलना में 192 और भौतिक विज्ञान में 6231 की तुलना में 5936 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
द्वितीय पाली में भूगोल में 91, वाणिज्य में 8 व भौतिक विज्ञान में 295 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए तीनों तहसीलों के जोनल मजिस्ट्रेट व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सभी पांच सचल दस्तों की टीम ने भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। चार संवेदनशील केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट दोनों पालियों में उपस्थित रहे। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने का प्रयास किया जा रहा है। कंट्रोल रुम में योगेश कुमार की टीम परीक्षा केंद्रों की सीधे निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षा में एक परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा
बलरामपुर। सेंट जेवियर्स इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरु हो गई है। कंप्यूटर सूचना, प्रौद्योगिकी के प्रश्न पत्र में दसवीं के 49 परीक्षार्थियों की तुलना में 48 शामिल हुए। एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी है। सभी परीक्षार्थी आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के रहे है। शिक्षिका कंचन मिश्रा, रुबीना, ज्योति सिंह व रिजवाना ने बच्चों का तिलक लगाकर उत्साहवर्धन किया। अखिलेश तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, सैय्यद अली व एसडी सिंह ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली। दूसरे केंद्र केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज आस्थाना ने बताया कि उनके केंद्र पर 24 फरवरी से परीक्षा शुरु होगी।