फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP will make inroads in villages with Swaraj campaign

ग्राम स्वराज अभियान से गांवों में पैठ बनाएंगे भाजपाई

Sun, 08 Dec 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP will make inroads in villages with Swaraj campaign
बलरामपुर। गांवों में पैठ बनाने के लिए भाजपा ने एक दिसंबर से 30 जनवरी तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया है। अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी अलग-अलग गांवों में प्रवास कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएंगे। इस दौरान योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय अटल भवन में जिला मॉनीटरिंग टीम की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बीते दिन कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गांवों में बखान किया जाएगा। साथ ही साथ भाजपा के ग्राम स्तर की संरचना को मजबूत भी बनाया जाएगा। उन्होंने मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों को निर्देश दिया कि इस अभियान में जिन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से सहयोग मिल रहा है या जो लोग निष्क्रिय हैं उन्हें चिह्नित कर मुझे अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

मॉनिटरिंग टीम को कार्यकर्ताओं की कार्यशैली के आधार पर उन्हें ग्रेडिंग भी देनी होगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा से जयंत सिंह धर्मू, महिला मोर्चा से राकेश ओझा, पिछड़ा मोर्चा से संदीप उपाध्याय, अल्पसंख्यक मोर्चा से आलोक रंजन तथा अनुसूचित मोर्चा से अंशुमान शुक्ला को मॉनीटरिंग टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा व आईटी संयोजक अंशुमाली भारतवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed