{"_id":"653170628a0e04e9bb00de46","slug":"bjp-will-hoist-the-flag-on-80-seats-pranjal-balrampur-news-c-99-1-slko1019-3822-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 80 सीटों पर परचम लहराएगी भाजपा- प्रांजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 80 सीटों पर परचम लहराएगी भाजपा- प्रांजल
Thu, 19 Oct 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर अपना परचम लहराएगी। इसके लिए भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता कर रहे हैं। यह दावा मुख्य अतिथि व विधान सभा संयोजक डॉ. प्रांजल त्रिपाठी ने किया। वह बृहस्पतिवार को सदर विधान सभा क्षेत्र के देहात मंडल-71 में आयोजित बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए। कार्यकर्ता लोगों से मिले और योजनाओं की जानकारी दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को लेकर अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, सेतुबंध त्रिपाठी, रामकृपाल शुक्ला, लता पांडेय व सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।