फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP protests against Chief Minister's remarks on his mother

Balrampur News: मुख्यमंत्री की माता पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Sun, 08 Mar 2026 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against Chief Minister's remarks on his mother
वीर विनय चौराहे पर मौलाना का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता ।-स्रोत: भाजपा
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रविवार को आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन कर आरोपी मौलाना का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता पहले पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में वीर विनय चौराहे पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुखिया होने के साथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। उनकी माता के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय है और इससे पूरे प्रदेश की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।इस अवसर पर गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू, पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी, डीपी सिंह बैस, वरुण सिंह मोनू, डॉ. अजय सिंह पिंकू, अवधेश तिवारी तरुण, संदीप वर्मा, प्रभात सिंह, शैलेंद्र सिंह, संदीप उपाध्याय, राकेश गुप्ता, राकेश कश्यप, अमन बंसल, रजनीश पांडे व आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि एक मजहबी जलसे के दौरान मौलाना ने मुख्यमंत्री की माता के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की और गो हत्या से जुड़े कानून के खिलाफ लोगों को उकसाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed