फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP MLA's brother wins delegate election by one vote

Balrampur News: डेलीगेट चुनाव में एक वोट से जीते भाजपा विधायक के भाई

Thu, 03 Oct 2024 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA's brother wins delegate election by one vote
गन्ना विकास समिति बलरामपुर आं​शिक सीट पर वोट डालने के लिए बुजुर्ग को ले जाते परिजन। - संवाद
बलरामपुर। जिले की तीन गन्ना विकास समितियों में बृहस्पतिवार को डेलीगेट चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। सबसे रोचक मुकाबला श्रीनगर में देखने को मिला। यहां पर गोंडा के मेहनौन से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भाई ओंकार वन ने कड़े मुकाबले में 88 मत पाकर एक वोट के अंतर से जीत हासिल की। जबकि प्रतिद्वंदी हृदय नरायन शुक्ल को 87 वोट मिले।
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति बलरामपुर के डेलीगेट का चुनाव एमपीपी इंटर कॉलेज व डीएवी इंटर कॉलेज में कराया गया। दोनों मतदान केंद्रों पर दिन भर गहमी-गहमी रही। अपर एसडीएम न्यायिक उतरौला/गन्ना विकास समिति बलरामपुर आरओ राजेंद्र बहादुर ने बताया कि गन्ना समिति बलरामपुर में 36 डेलीगेट सीटों पर 108 उम्मीदवार आमने-सामने थे। बृहस्पतिवार को हुए मतदान में 70 प्रतिशत वाटरों ने मतदान में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति बलरामपुर/उतरौला के सचिव अविनाश सिंह ने बताया कि उतरौला में तीन सीटों पर एक से अधिक उम्मीदवार होने के चलते चुनाव कराया गया, जिसमें विजयी उम्मीदवारों को डेलीगेट का प्रमाणपत्र दिया गया। गन्ना विकास समिति तुलसीपुर के सचिव रवींद्र ने बताया कि दो सीटों पर मतदान कराकर विजयी उम्मीदवारों को डेलीगेट का प्रमाणपत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed