फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP increased respect for mother power

Balrampur News: भाजपा ने बढ़ाया मातृ शक्ति का सम्मान

Tue, 17 Oct 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 17 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP increased respect for mother power
बलरामपुर। लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मातृ शक्ति का सम्मान बढ़ाया है। भाजपा सरकार के इस कदम से नारी में नेतृत्व क्षमता विकसित होने के साथ समाज में उनका सम्मान भी बढ़ेगा। नारी समाज की दशा और दिशा तय करने में सक्षम है। यह बात बलहा विधायक सरोज सोनकर ने मंगलवार को एमएलके महाविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। प्रधानमंत्री ने करोड़ों महिलाओं को गैस, घर व शौचालय देने के साथ ही बैंक खाते खोलवाकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। सदर विधायक पल्टूराम ने मातृ शक्ति का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed