फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP government will be formed again in 2022 on the strength of workers

कार्यकर्ताओं के बलबूते 2022 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

Fri, 06 Aug 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again in 2022 on the strength of workers
बलरामपुर। कार्यकर्ताओं के बलबूते ही 2022 में फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें। देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रोजगार, महंगाई व भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगा है।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज अकबरपुर कला में आयोजित मथुरा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2022 के चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी शक्ति के साथ अपना योगदान दें। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्य को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को मंडल प्रभारी संजय शर्मा, विधान सभा प्रभारी शिव प्रसाद यादव, विनोद सोनी, बुद्घिसागर अवस्थी व सुशील कुमार तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जगदीश पासवान, अरविंद कुमार अवस्थी, संतोष गुप्ता, रेवती रमन तिवारी, भारत शुक्ला व दीनबंधु आदि मौजूद रहे।

इसी तरह रेहरा बाजार के नेशनल पब्लिक स्कूल पलिहर नाथ प्रांगण में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed