फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike riding miscreants opened fire on bullion trader

Balrampur News: बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर की फायरिंग

Sat, 26 Jul 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants opened fire on bullion trader
पचपेड़वा (बलरामपुर)। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सराफा कारोबारी पर फायरिंग कर दी। गोली कमर को छूकर निकल गई। सराफा कारोबारी सुरक्षित है। शोर मचाने पर आराेपी बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम औरहवा निवासी राजीव वर्मा ने शनिवार को बताया कि उनकी गनेशपुर बाजार में सराफा की दुकान है। वह शुक्रवार करीब नौ बजे दुकान बंद करके बाइक से अपने घर औरहवा जा रहे थे। गनेशपुर बाजार से करीब 500 मीटर की दूरी पर रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक के पीछे अपनी बाइक लगा दी और कुछ दूर जाकर पीछे से गोली चला दी। गोली उनकी कमर को छूकर निकल गई। उनके शोर मचाने पर तीनों बदमाश बाइक लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष ओपी सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed