{"_id":"65b69ce44cc408fc2f0a559c","slug":"bike-rider-hits-three-injured-balrampur-news-c-99-1-slko1018-106443-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन घायल
Sun, 28 Jan 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ललिया-बरदौलिया मार्ग पर रतोही गांव के पास राहगीर को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जनपद श्रावस्ती थाना सिरसिया ग्राम चंदनकूड़ी निवासी बनवारी व विक्रम रविवार की सुबह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। रतोही गांव के पास ललिया-बरदौलिया मार्ग पर राहगीर ग्राम बनघुसरी निवासी मनोज कुमार को टक्कर मारने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना में राहगीर मनोज कुमार के साथ बाइक सवार बनवारी व विक्रम भी घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में पहुंचाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना ललिया मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तीनों लोगों को हल्की चोटें आई हैं।