फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Beneficiaries of Ujjwala Yojana got free gas cylinders

Balrampur News: उज्ज्वला के लाभार्थियों को मिला मुफ्त गैस सिलिंडर

Wed, 12 Mar 2025 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of Ujjwala Yojana got free gas cylinders
बलरामपुर। जिले में बुधवार को निशुल्क गैस सिलिंडर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विकास भवन सभागार में लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम, डीएम पवन अग्रवाल, सीडीओ हिमांशु गुप्ता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने किया। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क दो एलपीजी सिलिंडर रिफिल कराने का निर्णय लिया गया था। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 तक एक सिलिंडर रिफिल किया जा चुका है।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में होली के अवसर पर लाभार्थियों को दूसरा निशुल्क सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 100 लाभार्थी महिलाओं को आमंत्रित किया गया। इसमें से 10 महिलाओं को सब्सिडी के रूप में प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किया गया। सदर विधायक ने कहा कि जिले में उज्ज्वला योजना के 1,27,000 लाभार्थियों के खाते में होली पर्व पर 10 करोड़ की सब्सिडी ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed