{"_id":"6431aa3a7944b0e2f9065a9a","slug":"be-alert-about-health-take-care-of-food-balrampur-news-c-13-1-172990-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्वास्थ्य को लेकर रहें सजग, खानपान का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्वास्थ्य को लेकर रहें सजग, खानपान का रखें ध्यान
Sat, 08 Apr 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर संयुक्त जिला अस्पताल में शुक्रवार की शाम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य को लेकर सजगता बरतने व खानपान को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विमल प्रकाश आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक होना होगा। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए मिलकर प्रयास करें। नियमित तौर पर टीका लगवाएं। तंबाकू आदि के सेवन से बचें। तहसीलदार राम आसरे ने भी स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया।
डॉ. नितिन चौधरी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या को बेहतर बनाएं। व्यायाम के साथ ही खानपान पर ध्यान दें। डॉ. आरके वर्मा ने भी स्वास्थ्य को लेकर टिप्स दिए। डॉ. नैंसी त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को विटामिन वाली चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। हरी साग सब्जियों के साथ ही आयरन की गोलियां भी खानी चाहिए। क्वालिटी मैनेजर डॉ. रुचि पांडेय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या को नियमित रखें। तुलसीपुर सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह व श्रीदत्तगंज सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।