फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BDO and DPM selected for training at IIT Kanpur

Balrampur News: आईआईटी कानपुर में ट्रेनिंग के लिए चुने गए बीडीओ व डीपीएम

Fri, 22 Aug 2025 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
BDO and DPM selected for training at IIT Kanpur
संदीप कश्यप, डीपीएम
बलरामपुर। पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए पंचायत राज विभाग और आईआईटी कानपुर के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत शुरू हुए विशेष प्रशिक्षण में बलरामपुर जिले का नाम भी शामिल हो गया है। प्रथम चरण के लिए जिले से पचपेड़वा खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे और जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप का चयन किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण आईआईटी कानपुर में आयोजित होगा, जहां प्रतिनिधियों को अच्छे प्रशासन, नेतृत्व कौशल, संसाधन प्रबंधन, डिजिटल टूल्स, वित्तीय प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पांच चरणों में होगा और प्रत्येक चरण पांच दिनों का होगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रतिभागियों को आईआईटी कानपुर की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि हमारे जिले के दो अधिकारियों का चयन प्रदेश के प्रथम चरण की ट्रेनिंग के लिए होना गर्व की बात है। इससे न केवल अधिकारियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी बल्कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। यह पहल ग्रामीण विकास को नई दिशा देने का काम करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण से पंचायत व्यवस्था और मजबूत होगी और ग्रामीण विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed