फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bankatwa team in semi-finals

Balrampur News: बनकटवा की टीम सेमीफाइनल में

Tue, 06 Jan 2026 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bankatwa team in semi-finals
सादुल्लाहनगर। नेवादा गांव में चल रहे नेशनल क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। बनकटवा की टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। क्वार्टर फाइनल मुकाबला बनकटवा व दतलूपुर के बीच हुआ। दतलूपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बनकटवा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दतलूपुर की टीम महज 60 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बनकटवा ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। लखविंदर को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

आयोजक शाहिद अली ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच देना है। प्रतियोगिता के अध्यक्ष ताहिर हुसैन ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शाहिद, वलीउल्लाह, शमशाद, मुशाहिद, इश्तियाक, मोहम्मद वसीम और शोएब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed