{"_id":"65959f73168a7cb18f0e31fa","slug":"bank-manager-absconds-with-rs-1847-lakh-case-registered-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5840-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बैंक का 18.47 लाख लेकर प्रबंधक फरार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बैंक का 18.47 लाख लेकर प्रबंधक फरार, केस दर्ज
Wed, 03 Jan 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
गैंडास बुजुर्ग (बलरामपुर)। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक इटईरामपुर में प्रबंधक ही बैंक का 18.47 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी मैनेजर ने 31 दिसंबर को बैंक के लाॅकर से रुपये निकाले और इसके बाद एक जनवरी से बैंक आना बंद कर दिया। इस फर्जीवाड़े की जानकारी के बाद बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों की टीम ने लॉकर खोलकर देखा तो उसमें रखे रुपये गायब मिले। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर बैंक प्रबंधक की तलाश कर रही है।
बैंक के कार्यालय सहायक पीयूष शर्मा ने बैंक प्रबंधक सूरज कुमार के खिलाफ इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि बीते एक जनवरी से शाखा प्रबंधक सूरज कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के बैंक नहीं आ रहे थे। उनका मोबाइल भी बंद था। तलाश करने पर वह अपने स्थानीय आवास पर भी नहीं मिले। वहां भी ताला लगा था। इसके बाद मामले की जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को दी गयी।
आला अफसरों ने जब बैंक पहुंच कर दूसरे चाबी से लॉकर खोला तो पाया कि उसमें रखी 18,35,500 रुपये की धनराशि गायब थी। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि बैंक के कार्यालय सहायक की तहरीर पर गबन का केस दर्ज कर आरोपी बैंक मैनेजर की तलाश की जा रही रही है।
विज्ञापन
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक इटईरामपुर में दो साल से तैनात बैंक प्रबंधक सूरज कुमार पश्चिमी चंपारण बिहार का मूल निवासी है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि बैंक के लॉकर से पैसा निकालने के बाद वह बिहार अपने मूल निवास स्थल पर जा सकता है। क्षेत्रीय पुलिस इस मामले में बिहार पुलिस की मदद से जानकारी जुटा रही है। बैंक प्रबंधन ने भी आरोपी प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।