फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bank loan and recovery cases to be resolved through settlements

Balrampur News: समझौते से निपटेंगे बैंक ऋण और वसूली के मामले

Wed, 02 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bank loan and recovery cases to be resolved through settlements
फोटो-30-बलरामपुर के प्रा​धिकरण कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद बैंक अ​धिकारी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण और वसूली से जुड़े मामलों का अधिकाधिक निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में लोक अदालत के नोडल अधिकारी सुमित प्रेमी ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋण, ऋण वसूली, बकाया धनराशि समेत ऐसे सभी प्रकरणों को चिह्नित किया जाए, जिनका निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति से संभव है। उन्होंने लोक अदालत के लिए चिह्नित प्रकरणों की सूची समय से उपलब्ध कराने और संबंधित अभिलेख तैयार रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


बैठक में बैंक अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा ने कहा कि बैंक ऋण से जुड़े विवादों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत प्रभावी माध्यम है। आपसी सहमति से विवाद समाप्त होने पर पक्षकारों के समय और धन दोनों की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैंक अधिकारियों से लंबित मामलों को 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed