फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ban those who spread chaos in Holi

होली में अराजकता फैलाने वालों को करें पाबंद

Thu, 25 Mar 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ban those who spread chaos in Holi
बलरामपुर। होली में अराजकता फैलाने वालों को तत्काल पाबंद करें। त्योहार के दिन शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक में डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने यह निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन

नगर में गुरुवार को सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि होलिका दहन से पहले स्थल का एसडीएम थानाध्यक्ष के साथ निरीक्षण कर लें। होली परंपरागत ढंग से ही मनाई जाएगी। जबरन होली खेलने वालों पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करें। होली गुलाल व रंग से खेली जाए।
विज्ञापन

पेंट आदि का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। होली के दौरान किसी की भावना आहत करने वाले गानों को बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जाने के लिए होली समितियों के लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने सुझाव दिया कि शबे बरात व होली एक साथ है इसलिए आवश्यक है कि दोनों समुदाय के लोग सहिष्णुता का परिचय दें। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने त्योहार से जुड़े मामलों में अपने-अपने सुझाव दिए और समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि होली समिति की जिम्मेदारी है कि जुलूस में किसी प्रकार का हुड़दंग न हो। होली मनाने का समय दोपहर में एक बजे तक निर्धारित रहेगा। त्योहार को देखते हुए शहरों में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा जाएगा।

दो पहिया वाहनों पर दो ही लोग यात्रा करेंगे। बैठक में डीएम व एसपी ने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की। इस दौरान एएसपी अरविंद मिश्र, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली, सभासद संजय कुमार मिश्रा, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह, सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र, उतरौला सीओ आरआर सिंह, ललिया सीओ प्रेम कुमार थापा, तुलसीपुर सीओ उदयराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed