{"_id":"651477724e88835d99056d54","slug":"ban-on-harassment-balrampur-news-c-99-1-slko1019-3137-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अफसरों व पुलिस के उत्पीड़न पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अफसरों व पुलिस के उत्पीड़न पर लगे रोक
Thu, 28 Sep 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने ग्राम प्रधानों पर बढ़ते स्थानीय अफसरों व पुलिस के उत्पीड़न पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई कि ग्राम पंचायत से संबंधित सभी विभागों के कर्मचारियों की वार्षिक चरित्र पंजिका अंकित करने का अधिकार ग्राम प्रधानों को दिया जाए।
सदर ब्लॉक परिसर में आयोजित सम्मेलन व धरना प्रदर्शन में हिस्सेदारी करते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा कि ग्राम प्रधान अब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि पंचायत सहायक व केयरटेकर का मानदेय सरकार दे। चेताया कि यदि हमारी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो प्रधान संघ एकजुट होकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।
ग्राम प्रधानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा गेल्हापुर महंत बृजानंद जी महाराज को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। परिषद के जिलाध्यक्ष गुलजारी लाल शुक्ल ने कहा कि ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाया जाए। उन्हें कम से कम 15 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिले। प्रदर्शन की समाप्ति पर संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर को सौंपा।