बलरामपुर : जिला पंचायत चुनाव में दिग्गज धराशायी, अध्यक्ष बनाने में निर्दलीयों की भूमिका अहम
बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य के 40 सीटों पर चुनाव काफी अप्रत्याशित रहा। इन सीटों पर कई दिग्गजों के परिजनों को हार का मुंह देखना पड़ा।
विस्तार
परिणामों की बात करें तो दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी पूर्व सांसद रिजवान जहीर की पत्नी हुमा रिजवान जहीर चुनाव हार गई हैं। पूर्व एमएलसी सविता सिंह गंगापुर बाकी वार्ड से पराजित हुई हैं। पूर्व वन निगम अध्यक्ष सलिल सिंह टीटू की पत्नी अनुराधा सिंह को त्रिपोलिया वार्ड से हार का मुंह देखना पड़ा है।
भाजपा के दो पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की पत्नी विनीता सिंह तथा चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू की पत्नी रीना सिंह भी इस चुनाव में पराजित हुई हैं ।अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए अभी तक कोई चेहरा सामने नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि जीत के लिए कुल 21 का आंकड़ा पार करने के लिए सपा ने निर्दलीयों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
वही सत्ताधारी भाजपा भी निर्दलीयों तथा कुछ अन्य को अपने पाले में करने की जुगत बना रही है। गैसड़ी भाजपा विधायक शैलू सिंह के भाई की पत्नी रेनू सिंह अध्यक्ष पद की दावेदार मानी जा रही हैं सपा तथा बसपा ने अध्यक्ष पद के लिए अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए चुनावी बिसात बिछना शुरू हो गई है ।अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में इस सीट पर कब्जे के लिए किस तरह के समीकरण बिठाए जाएंगे।
बलरामपुर से जिला पंचायत सदस्य जीते प्रत्यशियों की सूची
वार्ड नंबर 02 कोल्हुई से बसपा समर्थित आफाक खान जीते
वार्ड नंबर 03 भगवानपुर शिवपुर से बीजेपी समर्थित नवीन विक्रम सिंह जीते
वार्ड नंबर 04 लक्ष्मीनगर बीजेपी समर्थित चंद्र शेखर यादव जीते
वार्ड नंबर 05 रतनपुर से बसपा समर्थित जुबैदा जीते
वार्ड नंबर 06 गैंसड़ी से सपा समर्थित शाहबाज खान जीते
वार्ड नंबर 07 जरवा बनगाई से सपा समर्थित प्रत्याशी कनीज फातिमा जीती
वार्ड नंबर 08 त्रिरकोलिया से पुष्पा सिंह जीती- निर्दलीय प्रत्याशी
वार्ड नंबर 09 गौरा बगनहा से सपा समर्थित प्रत्याशी दूध नाथ यादव जीते
वार्ड नंबर 10 पिपरहवा विशुनपुर रेनू सिंह जीती - निर्दल
वार्ड नंबर 11 नवानगर से कॉंग्रेस समर्थित अरुणिमा सिंह जीती
वार्ड नंबर 12 शिवानगर से बीजेपी समर्थित निर्मला यादव जीती
वार्ड नंबर 13 मुड़ीला से बसपा समर्थित इमरान मुर्तजा जीते-निर्दल
वार्ड नंबर 14 महराजगंज तराई से सायरुन्निसा जीते- बसपा
वार्ड नंबर 15 मोतीपुर से बसपा समर्थित रेशमा सलमान जीती
वार्ड नंबर 16 हरैया सतघरवा से सपा समर्थित किरन यादव यादव जीते
वार्ड नंबर 17 चौधरीडीह से बीजेपी समर्थित आरती देवी जीती
वार्ड नंबर 18 शिवपुरा से बसपा समर्थित जगदम्बा शरण जीते
वार्ड नंबर 19 ललिया से कुंवर खंडेलवाल जीते- निर्दल
वार्ड नंबर 20 मथुरा से बसपा समर्थित रेहाना जीते
वार्ड नंबर 21 कैलाशगढ़ से सपा समर्थित राकेश पासवान जीते
वार्ड नंबर 22 बेलवा सुलतानजोत से सपा समर्थित प्रत्याशी लक्ष्मी देवी जीती
वार्ड नंबर 23 गंगापुर बांकी से संजय शुक्ला जीते- निर्दलीय प्रत्याशी
वार्ड नंबर 24 कोइलरा सुनील उर्फ पप्पू चौधरी जीते- निर्दल
वार्ड नंबर 25 खगईजोत से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी वंदना राव जीती
वार्ड नंबर 26 रामपुर बंघुसरा से वीरेंद्र मिश्रा वीरू जीते- निर्दल
वार्ड नंबर 27 पिपरी कोलहई से बसपा समर्थित अनीसा वर्मा जीते
वार्ड नंबर 28 अगया बुजुर्ग से गीता देवी जीते - निर्दल
वार्ड नंबर 29 पटियाला ग्रिन्ट से सपा समर्थित महविश खान जीते
वार्ड नंबर 30 शाहपुर इटाई से बसपा समर्थित चंद्रावती जीते
वार्ड नंबर 31 महुआधनी से ध्रुव यादव जीते- निर्दल
वार्ड नंबर 32 उतरौला ग्रामीण से बीजेपी समर्थित तारा देवी यादव जीते
वार्ड नंबर 33 मनापार बहेरीया से सपा समर्थित अब्दुल कय्यूम जीते
वार्ड नंबर 34 टेढ़वा तप्पाबांक से अकाल बानो जीती- बीएसपी
वार्ड नंबर 35 गैंडास बुजुर्ग से ध्रुव कुमार भारती जीते- निर्दल
वार्ड नंबर 36 इटाईरामपुर से सपा समर्थित प्रत्याशी किस्मतुनिषा जीती
वार्ड नंबर 37 बुधीपुर से अहमद रजा उर्फ गुड्डू जीते- निर्दल
वार्ड नंबर 38 रेहराबाज़ार से सपा समर्थित इंद्रमती जीती
वार्ड नंबर 39 सराय ख़ास से आरती देवी जीती-निर्दल
वार्ड नंबर 40 सदुल्ला नगर से सपा समर्थित तरन्नुम बानो