{"_id":"60216f508ebc3e4c5f15464e","slug":"balrampur-ranked-32nd-in-development-agenda-program-balrampur-news-lko5638611172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास एजेंडा कार्यक्रम में बलरामपुर को 32वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास एजेंडा कार्यक्रम में बलरामपुर को 32वीं रैंक
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के विकास एजेंडा कार्यक्रम में बलरामपुर जिले को दिसंबर में 32वीं रैंक मिली है। शासन स्तर से 37 बिंदुओं की समीक्षा में बलरामपुर ने नवंबर माह की तुलना में 31 रैंक की छलांग लगाई है। नवंबर माह में बलरामपुर को 63वीं रैंक मिली थी।
रैंकिंग में जिले के विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के साथ कानून व्यवस्था को शामिल किया गया है। सरकार के विकास एजेंडा कार्यक्रम की समीक्षा में सिद्घार्थनगर को प्रथम व जालौन जिले को 75वें स्थान के साथ अंतिम पायदान पर जगह मिली है। शासन की समीक्षा में देवीपाटन मंडल के अन्य तीन जिले बलरामपुर से पीछे हैं।
बता दें कि अगस्त 2020 से शासन ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के कानून व्यवस्था व विकास कार्यक्रमों की 37 बिंदुओं पर समीक्षा शुरु की है जिसमें प्रपत्रों को शामिल किया गया है। दिसंबर 2020 की रैंकिंग में बलरामपुर जिले को 32वीं रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन
जिले के नोडल अधिकारी/डीडीओ गिरीश कुमार पाठक ने बताया कि नवंबर 2020 की रैंकिंग में जिले को 63वां स्थान मिला था। शासन ने दिसबंर माह की रैंकिंग का निर्धारण फरवरी 2021 में किया है। दिसंबर माह की रैंकिंग में जिले को 31 अंकों का फायदा हुआ है।
शासन की रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल कर जिला सिद्घार्थनगर अव्वल रहा है। मिर्जापुर को दूसरा व अंबेडकरनगर को तीसरा स्थान मिला है। देवीपाटन मंडल के जिला बहराइच को 37वीं, श्रावस्ती को 61वीं और गोंडा को 66वीं रैंक मिली है। जालौन 75वें, कानपुर नगर 74वें और आजमगढ़ 73वें स्थान पर है।
डीएम श्रुति ने बताया कि शासन व जिले के नोडल अधिकारी 37 बिंदुओं पर अब समीक्षा कर रहे हैं जिससे मत्स्य, कोआपरेटिव, सहकारिता व दुग्ध विकास जैसे छूटे हुए विभागों को भी शामिल कर लिया गया है। 31 अंकों के सुधार के साथ बलरामपुर जिले को शासन की समीक्षा में 32वीं रैंक हासिल हुई है। सभी विभागों के अधिकारियों को बेहतर ढंग से विभागीय कार्यक्रमों का संचालन करने का निर्देश दिया गया है।