{"_id":"656d74537a6602b0a50e25f3","slug":"balrampur-news-two-real-brothers-died-in-an-accident-they-were-going-home-by-bike-hit-by-an-unknown-vehicle-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News : हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, बाइक से जा रहे थे घर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News : हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, बाइक से जा रहे थे घर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Mon, 04 Dec 2023 12:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:10 PM IST
सार
बलरामपुर जिले में तुलसीपुर रोड पर एमएलके डिग्री कॉलेज के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। नगर कोतवाल शैलेष सिंह ने घटना रविवार की देर रात की है। बाइक से दोनों युवक शहर से लखौरा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बलरामपुर जिले में तुलसीपुर रोड पर एमएलके डिग्री कॉलेज के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। नगर कोतवाल शैलेष सिंह ने घटना रविवार की देर रात की है। बाइक से दोनों युवक शहर से लखौरा गांव जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।
विज्ञापन
थाना हरैया सतघरवा के लखैरा के दो युवक शहर से घर जा रहे थे। शहर से निकल ही थे कि एमएलके डिग्री कॉलेज के पास अज्ञात वाहन में ठोकर मार दी। घटनास्थल पर छोटे भाई हर्षित (19) की मौत हो गई। वहीं गंभीर अवस्था में डाल्टन (32) को जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया। उसे लखनऊ ले जा रहे थे रास्ते में करनैलगंज गोंडा के पास उसकी भी मृत्यु हो गई। मृतकों के पिता मंगलेश कुमार ने बताया कि छोटा भाई हर्षित बड़े भाई डाल्टन को शहर से घर के लिए ले जाने आया था। उसे लेकर वह घर जा रहा था। मृतक डाल्टन की शादी हो चुकी है और उसके एक लड़का और एक लड़की है। वहीं छोटे लड़के की अभी शादी नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पीएम के लिए भेजा है। वहीं युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन