फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur News: 62 houses burnt to ashes near Nepal border, fire took the life of an old woman

Balrampur News : नेपाल सीमा के पास 62 घर जलकर राख, आग ने ली वृद्धा की जान

Sun, 28 Apr 2024 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 28 Apr 2024 08:50 PM IST
सार

ग्रामीणों की मदद से पुलिस व दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Balrampur News: 62 houses burnt to ashes near Nepal border, fire took the life of an old woman
आग से मकान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले में हरैया सतघरवा में स्थानीय थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा के पास सोहेलवा जंगल के पास स्थित बरहवा गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में 80 वर्षीय वृद्धा का जान चली गई है। घटना में 62 फूस के घर जलकर राख हो गए हैं। ग्रामीणों की मदद से पुलिस व दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल तहसीलदार अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रभावित गांव का भ्रमण कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों को शीघ्र मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


बरहवा निवासी फकीरे ने बताया कि रविवार को दोपहर में उनके घारी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जगन्नाथ की पत्नी 80 वर्षीय कोयला आग की लपटों में फंस गई। गंभीर रूप से झुलसी कोयला की मौके पर ही मौत हो गई है। प्रधानाध्यापक बरहवा संजय कुमार पांडेय ने बताया कि स्कूल का बर्तन, सोलर प्लेट, पानी की टंकी व अभिलेख जलकर राख हो गए हैं। सेतूराम का 40 हजार रुपये नकदी, जेवर व पांच बहरियां जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


पानी न होने व पछुवा हवाओं के तेज चलने से आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हकीकुल, रामखेलावन, सीताराम, ननके, बाठे, बशीर, रामछबीले, ननकनी यादव, रामसिपाही, आशाराम, लल्लन प्रसाद, रामप्यारे, अलखराम, रामसुमिरन, नानबाबू, मथुरा प्रसाद, छेदीलाल, लालबाबू, रामकिशोर, रामनरेश, रामलखन, राजू, विश्राम, राधेश्याम, सलीम, मनीराम, रामकुमार, रामलौटन, मुबारक अली, बुधराम, बेकारू, खलील, वकील, मोहर्रम अली, त्रिभुवन दत्त, सालिकराम, आल्हाराम, साधूराम, पंचम, अर्जुन प्रसाद, बरसाती, लालता प्रसाद, विजय कुमार, रामकुमार, अवधबिहारी, रामपदारत व मालिकराम सहित 62 लोगों के फूस के मकान जलकर राख हो गया हैं। हलका लेखपाल संतोष कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार, एसएसबी नौवीं वाहिनी के जवानों व दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुटी रही। ग्रामीणों का कहना है कि पानी न मिलने व तेज हवा के कारण आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed