{"_id":"64248039b50e18e2840d9074","slug":"balrampur-devipatan-mela-balrampur-news-c-13-1-155184-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अष्टमी पर देवीपाटन राजकीय मेले में उमड़ी मेलार्थियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अष्टमी पर देवीपाटन राजकीय मेले में उमड़ी मेलार्थियों की भीड़
Wed, 29 Mar 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
देवी पाटन मंदिर में दर्शन के लिए खड़े भक्त।
तुलसीपुर(बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन में चल रहे राजकीय मेले में सप्तमी की रात व अष्टमी को मेलार्थियों की भारी भीड़ जुटी। महिलाओं, बच्चों के साथ भारी संख्या में पुरुषों ने मेले का खूब लुत्फ उठाया। माता के जयकारों से पूरा मेला परिसर गूंज उठा।
मेलार्थियों ने सपरिवार मेला के मशहूर जलेबी, कचौड़ी, समोसा व इमरती का आनंद उठाया। बच्चों ने चरखी, झूला व फिसलपट्टी पर धूम मचाया। वहीं भारी भीड़ की वजह से मेला में बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले-खिले रहे। मेले में लगे सर्कस, झूले, मौत का कुआं, रंग-बिरंगी दुकानें, बच्चों के खेल-खिलौने की दुकानें, गृहस्थी के साजो सामान, तरह-तरह फल फ्रूट से लेकर, मिठाई, जलेबी, जलेबी, गुड़िया व पकौड़ी के साथ लजीज व्यंजनों चाट फुलकी, बर्गर, चाउमीन आदि की दुकानें मेले की सुंदरता बढ़ा रही हैं।
मेले में बच्चों की भीड़ झूले और खेल खिलौने की दुकानों पर अधिक रही तो महिलाओं की भीड़ चाट फुलकी आदि की दुकानों पर अधिक देखी गई। महिलाएं और किशोरियां टैटू बनवाने में उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि श्रद्धालुओं व मेलार्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसका ख्याल रखा जाता है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि मेला परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सादे वर्दी में भी महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात हैं। मेला परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है।