फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur

फरियादियों की शिकायतों का समय से हो निस्तारण

Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
balrampur
बलरामपुर। फरियादियों की शिकायतों का पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें समय से निस्तारण कराएं। मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने से आम जनमानस को लाभ मिलेगा। मामलों का निस्तारण कराने के लिए पीड़ितों को बार-बार चक्कर नहीं काटना पड़े। ये बातें डीएम श्रुति ने शनिवार को रेहरा बाजार थाना और उतरौला कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

डीएम ने महिला अपराधों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिया। भूमि विवाद आदि के मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने का सुझाव दिया गया। साथ में मौजूद एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने थाना व कोतवाली में आने वाले फरियादियों के मामलों का निर्धारित समय के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा व सीओ उतरौला उदयराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीएम राम अभिलाष व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव की मौजूदगी में पचपेड़वा थाना परिसर में फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई हुई। थाना तुलसीपुर में एसडीएम व सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कोतवाली देहात में सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इसी तरह से थाना सादुल्लाहनगर, गौरा चौराहा, महराजगंज तराई, ललिया, कोतवाली जरवा, गैंसड़ी व नगर कोतवाली में भी थाना समाधान दिवस में फरियादियों का हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed