{"_id":"66e71f5bc676f4842d0f0d96","slug":"balrampur-and-shivpura-won-the-inaugural-match-balrampur-news-c-99-1-slko1019-114484-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बलरामपुर व शिवपुरा ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बलरामपुर व शिवपुरा ने जीता उद्घाटन मैच
Sun, 15 Sep 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के स्पोट्र्स स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय शिक्षक प्रीमियर लीग का आगाज हो गया। बलरामपुर व शिवपुरा की टीम ने उद्घाटन मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। पंकज, सुनील व तरुण को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बलरामपुर और गैसड़ी ब्लाक के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर बलरामपुर के कप्तान अभिषेक पाण्डेय ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गैसड़ी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 96 रन बनाए। जवाब में बलरामपुर ने दो विकेट खोकर 97 रन बनाकर मैच जीत लिया। शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले तरुण कुमार को मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने दिया।
दूसरा मैच हर्रैय्या व पचपेड़वा के बीच खेला गया। पचपेड़वा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 143 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुरा की टीम ने मात्र 9.1 ओवर में 144 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुनील को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
तीसरा मैच हरैया और बलरामपुर के बीच हुआ। हरैया की टीम ने निर्धारित ओवर में मात्र 102 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलरामपुर की टीम ने 6.4 ओवर में 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में भी तरुण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
छह टीमों ने किया प्रतिभाग
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम एवं विशिष्ट अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने किया। टूर्नामेंट के संरक्षक बीएसए शुभम शुक्ला, सहसंरक्षक बीईओ अशोक कुमार पाठक, संयोजक दिलीप चौहान, अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, सचिव राहुल श्रीवास्तव व कोर्डिनेटर विकास कांत पांडेय ने बताया कि टूर्नामेंट में छह टीमों ने प्रतिभाग किया।