{"_id":"64554714c345abf342018fa7","slug":"ballot-boxes-kept-in-strong-room-amid-tight-security-balrampur-news-c-13-1-218474-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गईं मतपेटिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गईं मतपेटिकाएं
Fri, 05 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 05 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के मंडी समिति में स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी।-संवाद
बलरामपुर। निकाय चुनाव में मतदान के बाद मतगणना स्थल भगवतीगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिका रखी गई हैं। सुरक्षाकर्मियों के अलावा पार्टी प्रत्याशियों ने भी मतपेटियों की निगरानी के लिए दो-दो लोगों की तैनाती की है। 13 मई को मतगणना कराई जाएगी।
जिले के पांचों नगर निकायों में पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है। पांचों नगर निकायों में अध्यक्ष पद के 72 तथा सभासद के लिए 575 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गया है। बृहस्पतिवार की देर शाम तक उतरौला, तुलसीपुर व बलरामपुर के भगवतीगंज मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। 13 मई को मतगणना होगी।