फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bajrang Bali was worshiped on the third big Mars

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर हुई बजरंग बली की पूजा अर्चना

Tue, 15 Jun 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Bali was worshiped on the third big Mars
बलरामपुर। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर मंदिरों में बजरंग बली की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। झमाझम बारिश के बीच भक्तों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विधि विधान के साथ बजरंग बली की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मंगलकारी हनुमान जी की पूजा कर भक्तों ने घरों में खुशहाली तथा मानव कल्याण के लिए कोरोना महामारी की समाप्ति का आशीर्वाद मांगा। जिले के थाना, कोतवाली, बीएसए दफ्तर व अन्य स्थानों पर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस माह के प्रत्येक मंगलवार को रामभक्त हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मान्यता के अनुरुप ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। नगर के वीर विनय चौराहा व रानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
रामचरित्र मानस पाठ के साथ-साथ श्रीराम नाम संकीर्तन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। झारखंडी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ जुटी रही। झमाझम बारिश के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भक्तों ने बजरंग बली की पूजा अर्चना की।
इसी तरह तुलसीपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, देवीपाटन स्थित हनुमान मंदिर, उतरौला स्थित दुखहरण नाथ मंदिर एवं तुलसीपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ बजरंग बली की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली, बल एवं बुद्धि तथा कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए आशीर्वाद मांगा।
पहले बड़े मंगल पर घरों में भी हनुमान भक्तों ने पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देशन में जिले के कोतवाली, थाना व चौकियों के सामने स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बीएसए कार्यालय में बीएसए डा. रामचन्द्र ने बजरंग बली की पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया।

लालनगर भिवरा मोड़ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रदीप, पप्पू, केशव, सुनील, विनोद व ओम प्रकाश आदि ने बताया कि सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया है। इसी तरह जिलेभर में कई स्थानों पर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed