{"_id":"637bc0feb310506e0422bcbd","slug":"bahraich-top-in-competition-gonda-on-number-three-balrampur-news-lko6582784131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय प्रतियोगिता में बहराइच ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय प्रतियोगिता में बहराइच ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते तुलसीपुर विधायक कै?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही परिषदीय स्कूलों की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बहराइच की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही। श्रावस्ती दूसरे व गोंडा जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। आयोजक बलरामपुर को चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। मुख्य अतिथि रहे तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल व विशिष्ट अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दूसरे दिन प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग के 50 व 100 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम व सुधीर मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। 50 मीटर में रत्नाकर मिश्र व 100 मीटर मुकाबले में अंकित यादव को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में रेहान को प्रथम, अनिल कुमार को दूसरा, सलमान को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद प्रतियोगिता में अकील ने प्रथम, अनिकेत ने द्वितीय व अंकित ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अनीता, मानसी देवी रुचि क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद मुकाबले में सना प्रथम, रिफा द्वितीय व प्रियांशी को तृतीय स्थान मिला। उच्च प्राथमिक स्तर की ऊंची कूद प्रतियोगिता में उसमा को पहला, अंजली को दूसरा व खुशी शिल्पकार को तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक मुकाबले में साधना ने पहला, मुस्कान ने दूसरा व रेशमा ने तीसरा स्थान जीता। चक्का फेंक में मुस्कान को प्रथम, साधना को द्वितीय व रेशमा को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
बालक वर्ग चक्का फेंक में महेश्वर ने प्रथम, मंगलेश्वर ने द्वितीय व रवि यादव ने तृतीय पुरस्कार जीता। टीम स्तर पर हुई प्राथमिक वर्ग बालक की कबड्डी व खो-खो मैच में बहराइच विजेता व गोंडा उपविजेता रही। इसी श्रेणी के बालिका वर्ग की कबड्डी में बहराइच विजेता व बलरामपुर उप विजेेता तथा खो-खो मैच में बहराइच विजेता व श्रावस्ती की टीम उप विजेता रही। राष्ट्रीय एकांकी मुकाबले में श्रावस्ती को प्रथम, बहराइच को द्वितीय व बलरामपुर को तृतीय स्थान मिला।
लोकगीत मुकाबले में बहराइच प्रथम, श्रावस्ती द्वितीय व बलरामपुर तृतीय स्थान पर रहा। समूह गायन में बहराइच को प्रथम, बलरामपुर को द्वितीय व श्रावस्ती को तृतीय स्थान मिला। अंताक्षरी के मुकाबले में बहराइच को प्रथम, श्रावस्ती को द्वितीय व बलरामपुर को तीसरा स्थान मिला। बेहतर प्रदर्शन के साथ 223 अंक हासिल कर बहराइच की टीम पहले, 149 अंकों के साथ श्रावस्ती दूसरे स्थान पर रही।
105 अंकों के साथ गोंडा तीसरे एवं 81 अंक प्राप्त कर बलरामपुर चौथे स्थान पर रहा। बीएसए कल्पना देवी ने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों को बधाई दी। खेलों के आयोजन में जिला समन्वयक मोहित देव त्रिपाठी, जिला व्यायाम शिक्षक राधा मोहन पांडेय, व्यायाम शिक्षक राकेश गुप्ता, संजय सिंह, वीरेंद्र पाल, अमरनाथ व जिला स्काउट मास्टर महमूदुल हक ने अहम भूमिका निभाई। े।