फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Awareness programs in villages under the communicable disease control campaign

Balrampur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांवों में जागरूकता कार्यक्रम

Fri, 24 Jul 2026 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Awareness programs in villages under the communicable disease control campaign
बलरामपुर। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम को प्रभावी बनाने के लिए चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत शुक्रवार को पेहर बाजार और खरदौरी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचाव, लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने श्रीदत्तगंज विकासखंड के ग्राम खरदौरी पहुंचकर अभियान की गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान पूरी गंभीरता, गुणवत्ता और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएमओ ने घर-घर सर्वे, बुखार एवं अन्य संक्रामक रोगों के संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य संचारी रोगों की समय रहते पहचान कर उनके प्रसार पर प्रभावी रोक लगाना है। इसके लिए प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय और जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed