{"_id":"5d4482e88ebc3e6c9568e7f9","slug":"awareness-of-breastfeeding-balrampur-news-lko4742987200","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्तनपान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्तनपान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जिले भर में शुक्रवार को नवजातों की सेहत को लेकर अभियान चलाया गया। रैलियां निकालकर माताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी के माध्यम से मां के दूध से बच्चों के बेहतर सेहत पर प्रकाश डाला गया।
गैसड़ी ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी गरिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान कार्यक्रम आयोजित किए गए। तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह के साथ सीडीपीओ ने गैसड़ी बाजार से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
चैपुरवा, चरनगहिया, जीतपुर, पुरुषोत्तमपुर, सोनपुर आदि स्थानों पर पहुंचकर रैली के माध्यम से माताओं को छह माह तक के शिशुओं को स्तनपान के प्रति प्रेरित किया गया। इसी प्रकार से गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के बाल विकास परियोजना इटईरामपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मुख्य सेविका ममता गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर आंगनबाड़ी केंद्र गड़रिया से रवाना किया। हरैया सतघरवा संवादसूत्र के अनुसार सीडीपीओ प्रियंका दूबे ने शिवपुरा बाजार से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।