फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Attack on workers who went to stop power theft

बिजली चोरी रोकने गए कर्मी पर हमला

Mon, 19 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Attack on workers who went to stop power theft
बलरामपुर के नगर कोतवाली में प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर के मोहल्ला नौशहरा में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिलों की वसूली करने गए बिजली कर्मी पर अवैध कनेक्शनधारकों ने हमला कर दिया। बिजली कर्मी को जमकर पीटा तथा जेब में रखे रुपये भी छीन लिये। पीड़ित कर्मियों ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी न होने पर काम ठप कर देने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

तहरीर में विद्युत कनेक्शन भगवतीगंज के संविदा कर्मी आकाश कुमार गुप्ता व राजस्व वसूली टीम के सदस्य कुलदीप सिंह, संजय कुमार गिरि, नबाब अली, रमेश गौड़, राहुल सिंह, राममूर्ति व हसरत अली आदि ने कहा है कि सोमवार को मोहल्ला नौशहरा में बिजली चोरी की जांच करने तथा बकाया बिलों की वसूली के लिए गए थे।
विज्ञापन

एक जगह अवैध बिजली कनेक्शन चल रहा था। नियम के मुताबिक आकाश घटना का वीडियो बनाने लगे। इसी बीच उपभोक्ता नासिर, बाबर, अतीक, सुहेल व शब्बू ने आकाश व कुलदीप पर हमला कर दिया। आकाश को जमीन पर पटक कर पीटा गया। कुलदीप के ऊपर अवैध असहले से हमले का असफल प्रयास किया गया। विपक्षियों ने आकाश के जेब में रखा वसूली का 10 हजार रुपये भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने कोतवाली की तरफ भागकर जान बचाई और मामले की सूचना यूपी 100 और विभागीय अधिकारियों को दी। एसडीओ योगेश सिंह ने कोतवाली पहुंचकर कर्मियों का हौसला बढ़ाया और कोतवाल से दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

कोतवाली पहुंचे उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी न हुई तो हम लोग काम ठप कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रभारी कोतवाल नगर सत्य प्रकाश ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed