फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ATM closed for four years, consumer upset

चार वर्ष से बंद पड़ा एटीएम, उपभोक्ता परेशान

Sun, 29 Nov 2020 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
ATM closed for four years, consumer upset
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। कौवापुर व महराजगंज तराई बाजार के उपभोक्ताओं के लिए लगा एक मात्र एसबीआई बैंक का एटीएम चार वर्ष से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

एटीएम बंद होने से क्षेत्र के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को पैसे के लेन-देन के लिए एसबीआई की शाखा कौवापुर का चक्कर काटना पड़ता है। एटीएम बंद होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने बैंक के उच्चाधिकारियों से एटीएम चालू कराए जाने की मांग की है।
क्षेत्रवासी एनुहुदा, मंगलदेव सिंह, शिवराम, सूर्यलाल, रहीम व अब्दुल अजीज आदि का कहना है कि कौवापुर बाजार में एसबीआई बैंक का एटीएम लगा हुआ है।
इस एटीएम का कौवापुर के अलावा महराजगंज तराई बाजार के उपभोक्ता भी उपयोग करते हैं। चार वर्ष पूर्व नोटबंदी के दौरान एटीएम बंद कर दिया गया। तब से लेकर आज तक एटीएम को दोबारा चालू नहीं किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के करीब 20 हजार खाताधारकों को पैसा निकालने के लिए शाखा पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इमरजेंसी में पैसा निकालने के लिए उपभोक्ताओं को 30 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जिला मुख्यालय स्थित एटीएम पर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर एटीएम शुरूकराए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसबीआई शाखा प्रबंधक कौवापुर अरविंद सिंह ने बताया कि एटीएम चालू कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed