{"_id":"5fd8e7448ebc3e3b865b3deb","slug":"asp-taught-security-lesson-to-police-personnel-balrampur-news-lko5549942172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने पुलिस कर्मियों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने पुलिस कर्मियों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस लाइन में मंगलवार को एएसपी अरविंद मिश्र ने परेड की सलामी ली। एएसपी ने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व अनुशासन का पाठ पढ़ाया। रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण व पुलिस लाइन अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया।
सभी पुलिस कर्मियों को कानून व्यवस्था, स्वच्छ व चुस्त-दुरुस्त रहने का टिप्स दिया गया। कर्मियों को पुलिस लाइन परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया गया।
परेड की सलामी लेते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कंधों पर समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। पुलिस कर्मियों को यह जिम्मेदारी निभाने में शत-प्रतिशत योगदान देना होगा।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था तभी चुस्त-दुरुस्त रहेगी जब हमें जिम्मेदारी का एहसास होगा। पुलिस की सेवा में अनुशासन सबसे अधिक जरूरी है। अनुशासित रहकर कार्य करें। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
परेड की सलामी के बाद एएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण प्राप्त करने में कोई कोताही न बरतने का निर्देश दिया। एएसपी ने पुलिस लाइन के परिवहन शाखा, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, आरटीसी मेस व आरक्षी बैरक आदि का भी निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया।
सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए गार्डों के कमांडरों को ड्यूटी के संबंध में जानकारी दी गई और ड्यूटी रजिस्टर भी चेक किया गया।