फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   asha bahu

1010 आशा को मिलेगी स्मार्टफोन की सौगात

Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
asha bahu
बलरामपुर। जिले की 1010 आशा को स्मार्टफोन की सौगात मिलेगी। शासन ने आशा को स्मार्टफोन वितरित कराने के लिए भेजा है। जिले के एक नगर व चार ब्लॉकों में काम करने वाली आशा को स्मार्टफोन का वितरण शुक्रवार को शुरू करा दिया गया है। बाकी बचे पांच ब्लॉकों की 962 आशा को बाद में स्मार्टफोन दिया जाएगा। सीएमओ दफ्तर सभागार में आशा को स्मार्टफोन वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी विभागों को डिजिटल करने पर फोकस कर रही है। स्मार्टफोन से ही सभी सूचनाएं तैयार करके चंद मिनटों में भेजी जा सकती हैं। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने सभी आशा को सुझाव दिया कि अपने कार्य क्षेत्र में से ही स्मार्टफोन से सभी सूचनाएं साझा करें। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले के एक नगर व नौ ब्लॉकों में कुल 1972 आशा कार्यरत हैं। शासन ने पहले चरण में 1010 स्मार्टफोन आशा को वितरित करने के लिए भेजा है, बाकी बचे 962 आशा को दूसरे चरण में शीघ्र ही शासन स्तर से स्मार्टफोन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में बलरामपुर नगर के साथ ब्लॉक सदर, तुलसीपुर, पचपेड़वा व उतरौला की आशा को स्मार्टफोन वितरित करना शुरू कर दिया गया है। पांच ब्लॉकों हरैया सतघरवा, गैसड़ी, श्रीदत्तगंज, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार में तैनात आशा कार्यकर्ताओं को बाद में स्मार्टफोन दिया जाएगा। स्मार्टफोन वितरण के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, अपर सीएमओ डॉ. वीपी सिंह, डॉ. एके चौधरी, डॉ. एके शुक्ल व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed