फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Appointment of Registrar and ADM of the University

Balrampur News: विश्वविद्यालय के कुलसचिव व एडीएम की तैनाती

Fri, 16 May 2025 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Appointment of Registrar and ADM of the University
बलरामपुर। शासन ने जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रमोद कुमार का स्थानांतरण अलीगढ़ जनपद में एडीएम के पद पर किया है। उन्हीं के पास अभी तक मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव का भी प्रभार था।
विज्ञापन

अब शासन ने दोनों पदों पर अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की है। इसमें अपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर एडीएम न्यायिक भदोही शिव नारायण सिंह को तैनाती दी है। इसके अलावा मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पद पर स्थायी तैनाती करते हुए झांसी में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात परमानंद सिंह को नियुक्त किया है। सोमवार तक अधिकारियों के जिले में कार्यभार ग्रहण किए जाने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed