{"_id":"632c976b0644f5231a24c307","slug":"anshika-wins-solo-singing-balrampur-news-lko6496060170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल गायन में अंशिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल गायन में अंशिका ने मारी बाजी
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में गुरुवार को एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किए गया। जिसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंशिका उपाध्याय ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम व बीए द्वितीय वर्ष की अंतिमा उपाध्याय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एक समान अंक प्राप्त कर बीएससी प्रथम वर्ष की सौम्या पांडेय व राज मिश्र, बीसीए तृतीय सेमेस्टर के अभय प्रताप सिंह एवं बीए द्वितीय वर्ष की आंचल वर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय सभागार में प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में आयोजित एकल गायन प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रोफेसर रेखा विश्वकर्मा ने की। सांस्कृतिक निदेशक डॉ. अनामिका सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. नीरजा शुक्ला विशिष्ट अतिथि रहीं। एकल गायन में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के साथ ही कंप्यूटर साइंस विभाग के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में डॉ. अनामिका सिंह व डॉ. जितेंद्र भट्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संयोजन लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र चौहान ने किया। प्रतियोगिता में अरशद हुसैन व प्रियांश पांडेय ने टेबुलेटर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. दिनेश मौर्या, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. सुनील मिश्र, डॉ. अभयनाथ ठाकुर, डॉ. मंजीता यादव, मणिका मिश्र, मांडवी त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।