फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Another brother of former SP MLA Hashmi arrested

Balrampur News: पूर्व सपा विधायक हाशमी का एक और भाई गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Another brother of former SP MLA Hashmi arrested
सादुल्लाहनगर थाने में गिरफ्तार किए गए आबिद अनवर हाशमी।-संवाद
बलरामपुर। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित उतरौला के पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी के एक और भाई आबिद अनवर हाशमी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व विधायक के दो भाइयों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

25 फरवरी 2023 को सादुल्लानगर थाने में प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी व उनके चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच उतरौला कोतवाल कर रहे हैं। उतरौला पुलिस से मिली हुकुम तहरीरी के आधार पर शनिवार को अमघटी पुल के पास सादुल्लाहनगर पुलिस ने आरिफ अनवर हाशमी के भाई आबिद अनवर हाशमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि वह कहीं भागने की फिराक में था, तभी हत्थे चढ़ गया। इस मामले में पूर्व विधायक के दो भाइयों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी समेत दो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि मामले में शेष दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक के भाई आबिद अनवर हाशमी का आपराधिक इतिहास पुलिस ने जारी किया है। आबिद पर पहला मुकदमा वर्ष 1985 में मारपीट का दर्ज हुआ था। इसके बाद एक-एक करके मारपीट, जालसाजी, सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान के 17 मुकदमे दर्ज हुए। हालांकि इसमें से दो मुकदमे शासन ने वापस ले लिए और एक मुकदमे में वह दोषमुक्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed