फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   alvida ki namaz

अलविदा की नमाज आज

Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
alvida ki namaz
बलरामपुर। पवित्र माह रमजान के आखिरी शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। अलविदा की नमाज को लेकर मस्जिदों को सजाया गया है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर के सभी इबादतगाहों के आसपास सफाई कराई गई है। अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है।
विज्ञापन

मुस्लिम धर्मगुरु सैय्यद अहमद रजा व मौलाना मो. उमर ने बताया कि पवित्र माह रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी जाती है। मुस्लिम समाज में अलविदा की नमाज का विशेष महत्व है। मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने के बाद परिवार, समाज व मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगते हैं। अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों को सजाया गया है।
विज्ञापन

मस्जिद कमेटी के लोगों ने अलविदा की नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि मस्जिदों, कब्रिस्तानों तथा इबादतगाहों के आसपास विशेष सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। धर्मगुरुओं ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि छोटी ईद कहे जाने वाले अलविदा के दिन नमाज पढ़ने के बाद मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए दुआ करें। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि जिन मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी जानी है, वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। अलविदा की नमाज को लेकर एक कंपनी पीएसी के जवान भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed