{"_id":"656234a872552503b7061791","slug":"along-with-modern-education-religious-education-is-also-necessary-balrampur-news-c-99-1-slko1019-4758-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आधुनिक शिक्षा के साथ दीनी तालीम भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आधुनिक शिक्षा के साथ दीनी तालीम भी जरूरी
Sat, 25 Nov 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पैगाम-ए-ताजुश्शरिया कांफ्रेंस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महदेईया बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय बाजार में शुक्रवार की शाम मदरसा दारुल उलूम कादिरिया हशमतिया में जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी व पैगाम-ए-ताजुश्शरिया कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें देश के मशहूर उलेमाओं ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ ही बच्चों के लिए दीनी तालीम भी जरूरी है।
कांफ्रेंस की शुरुआत कारी अख्तर रजा ने कुरान-ए-पाक की तिलावत से की। कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुफ्ती जियाउल मुस्तफा कादरी ने कहा कि हुजूर ताजुश्शरिया अल्लामा अख्तर रजा अजहरी विश्व के प्रसिद्ध आलिम थे। उनके फैसले पर अहले सुन्नत व जमात के तमाम उलेमा आंख मूंदकर विश्वास करते थे। कौम की तरक्की के लिए बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ दीनी तालीम भी दिलाई जानी चाहिए ताकि वह अपने ईमान और अकीदत की हिफाजत कर सकें। कांफ्रेंस को मुफ़्ती शमशाद अहमद मुशाहीदी, मुफ़्ती मो. अबू यूसुफ अजहरी, मुफ़्ती मोहम्मद आशिक हुसैन कश्मीरी व मुफ़्ती निज़ामुद्दीन ने भी संबोधित किया।