फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Along with conversion, now hawala and foreign funding of Chhangur will also be investigated

Balrampur News: धर्मांतरण के साथ छांगुर की अब हवाला और विदेशी फंडिंग की भी होगी जांच

Wed, 30 Jul 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Along with conversion, now hawala and foreign funding of Chhangur will also be investigated
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर
बलरामपुर। अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की जांच में नया मोड़ आ गया है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला ट्रांजेक्शन, विदेशी फंडिंग, जमीन की फर्जी खरीद और फर्जी दस्तावेज के जरिए बड़े नेटवर्क के संचालन तक जा पहुंची है। ईडी, एटीएस और आयकर विभाग एक साथ सक्रिय हैं। हर जांच में नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन


ईडी को छांगुर के रिमांड से जो इनपुट मिले हैं, उनमें कई विदेशी बैंकों में संदिग्ध लेन-देन, बेनामी संपत्तियां और फर्जी आईडी पर खोले गए बैंक अकाउंट शामिल हैं। यह अलग बात है कि छांगुर किसी सवाल का सीधे जवाब नहीं दे रहा है। इसके पीछे भी उसकी अपनी रणनीति है। वह संपत्तियों को नीतू के नाम से खरीदता था। अब सवालों पर वह नीतू से ही जवाब लेने की रट लगा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नीतू भी चाहती है कि सवाल उसी से हो, ताकि वह जांच में अपना शातिर दिमाग से सभी को उलझा सके। बीते दिनों उतरौला में छापा के दौरान एजेंसी को नेपाल और खाड़ी देशों से जुड़े खातों में बड़ी रकम आने के प्रमाण मिले थे, जिसकी पुष्टि के लिए छांगुर से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल छांगुर के जवाबों के आधार पर ईडी आगे कदम बढ़ाएगी। आयकर की टीम भी अभिलेखों की पड़ताल करने में जुटी है।
एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही उतरौला और आसपास के गांवों में छांगुर से जुड़े लोगों से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed