फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Allegation of urea sale at prices higher than the government rate

Balrampur News: सरकारी रेट से अधिक मूल्य पर यूरिया की बिक्री का आरोप

Tue, 23 Jun 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 23 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Allegation of urea sale at prices higher than the government rate
ललिया। मथुरा बाजार स्थित साधन सहकारी समिति पर निर्धारित सरकारी मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बेचने का आरोप किसानों ने लगाया है। क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




भगवानपुर, कैली और पकरेला गांव के किसानों चेतराम पाल, धर्मराज, मुन्नू चौहान, छेदीराम, सुकई, रामफेरन, अशर्फी, कौशल कुमार, संतू, शेषराम, मेवालाल और दीनानाथ समेत अन्य किसानों का आरोप है कि सरकार ने यूरिया की एक बोरी का मूल्य 266.50 रुपये निर्धारित किया है, लेकिन समिति पर उनसे 290 रुपये प्रति बोरी की दर से भुगतान लिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों के लिए इस समय खाद की सबसे अधिक जरूरत है। ऐसे में मजबूरी का फायदा उठाकर अधिक कीमत वसूली जा रही है। किसानों के अनुसार जब उन्होंने निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लिए जाने का कारण पूछा तो समिति सचिव राम कबीर यादव से उनकी कहासुनी भी हो गई। किसानों का कहना है कि पहले ही खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। फिलहाल सचिव ने तय मूल्य पर ही खाद बेचे जाने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि समिति के बिक्री अभिलेखों और रसीदों की जांच कराई जाए तथा यदि अनियमितता मिली तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed