फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Allegation of forcible discharge from hospital as child's condition worsened

Balrampur News: बच्चे की हालत बिगड़ने पर अस्पताल से जबरन निकालने का आरोप

Sat, 29 Aug 2026 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Allegation of forcible discharge from hospital as child's condition worsened
फोटो-26-बलरामपुर के उतरौला में ​स्थित फातिमा अस्पताल।-संवाद
उतरौला। नगर के फातिमा हॉस्पिटल में ढाई साल के बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों समेत अस्पताल से बाहर निकालने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के अनुसार, तुलसीपुर निवासी सुरेश कुमार ने अपने ढाई साल के बच्चे को इलाज के लिए 23 अगस्त को फातिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सुरेश का आरोप है कि दवा, इलाज और बेड चार्ज के नाम पर करीब 60 हजार रुपये ले लिए गए। बृहस्पतिवार को बच्चे की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सुरेश ने आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहते हुए अस्पताल प्रबंधन से दूसरे अस्पताल भेजने की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने सुरेश, उनकी पत्नी गुड़िया और बच्चे को बाहर निकाल दिया। दंपती अस्पताल के बाहर बैठकर लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। इसी दौरान निजी एंबुलेंस चालक ने बच्चे को गोंडा ले जाने के लिए 12 हजार रुपये मांगे। वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के लोगों ने बच्चे को सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम बच्चे को सीएचसी लाया गया था। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से जिला मेमोरियल चिकित्सालय भेज दिया गया। वहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया।


तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है और घर पहुंच गया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में एसीएमओ डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय और पटल सहायक राजेश हंस शामिल हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-26-बलरामपुर के उतरौला में स्थित फातिमा अस्पताल।-संवाद

फोटो-26-बलरामपुर के उतरौला में स्थित फातिमा अस्पताल।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed