फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   All banks open on Sunday; customers wrap up essential tasks

Balrampur News: रविवार को खुले सभी बैंक, ग्राहकों ने निपटाए जरूरी काम

Sun, 27 Sep 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
All banks open on Sunday; customers wrap up essential tasks
फोटो-4-बलरामपुर के भगवतीगंज केनरा बैंक में काम करते कर्मी ।-संवाद
बलरामपुर। बैंक कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित होने के कारण रविवार को जिले में सभी बैंक शाखाएं खोली गईं। बैंकों में जमा-निकासी और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। ग्राहकों, व्यापारियों और अन्य खाताधारकों ने जरूरी बैंकिंग काम निपटाए। 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


पूर्व सूचना के अनुसार रविवार को नगर के वीर विनय चौराहा स्थित एसबीआई, तुलसीपुर मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में ग्राहकों की भीड़ रही। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहक जमा-निकासी के लिए बैंक पहुंचे। सराफ रविचंद्र और सब्जी व्यापारी उमेश ने बताया कि सोमवार से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में रविवार को बैंक खुलने से काफी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि कैश निकाल लिया है, जिससे तीन दिन परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

इंडियन इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में मौजूद ग्राहक शंकुतला, यशोदा और रघुराज ने बताया कि पितृपक्ष शुरू हो गया है। कई कार्यक्रम होने हैं, इसलिए पैसों की जरूरत पड़ेगी। तीन दिन बैंक बंद रहने से परेशानी होती। मोबाइल पर रविवार को बैंक खुलने की सूचना मिली थी, इसलिए कैश निकालने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला, तुलसीपुर, शिवपुरा, ललिया, गैसड़ी, पचपेड़वा और रेहरा बाजार क्षेत्र के बैंकों में भी दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। एलडीएम अमित कुमार ने बताया कि 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल प्रस्तावित है। इससे बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को सभी बैंक शाखाएं खोली गई थीं।

फोटो-4-बलरामपुर के भगवतीगंज केनरा बैंक में काम करते कर्मी ।-संवाद

फोटो-4-बलरामपुर के भगवतीगंज केनरा बैंक में काम करते कर्मी ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed