फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   AG Hashmi College team became the winner

Balrampur News: एजी हाशमी कॉलेज की टीम बनी विजेता

Tue, 15 Jul 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 15 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
AG Hashmi College team became the winner
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबाल, वुशु व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फुटबाल प्रतियोगिता बालक वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम ए व एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर के बीच खेला गया। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एजी हाशमी इंटर कॉलेज ने स्टेडियम ए की टीम को 5-3 से हराकर खिताबी मुकाबला जीत लिया। वुशु प्रतियोगिता बालक विभिन्न भार वर्ग में कराया गया। इसमें अंडर 45 किलोग्राम वर्ग में कबीर, 45 किग्रा में अभिषेक वर्मा, 48 किग्रा में सम्यक राज कमल, 52 किग्रा में आर्यन, 56 किग्रा में प्रांजल कश्यप, 60 किग्रा वर्ग में अभय मिश्र, 65 किग्रा में मनीष कुमार, 70 किग्रा में अमोल पटेल को प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 75 किग्रा में शमीम शाह व 80 किग्रा में मेहताब आलम विजेता बने। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अरविंद यादव व बालिका वर्ग में कंचन पहले स्थान पर रहे। 200 मीटर बालक वर्ग में सचिन मिश्र व बालिका वर्ग में कंचन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला खेल अधिकारी दिनेश कुमार व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता कमल किशोर ने खिलाड़ियों को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप क्रीडाधिकारी कमाल अहमद, नागेंद्र गिरि, हिना खातून, विजय शंकर पांडेय, मोहम्मद सुहेल व पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed