फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   advocate protest

एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

Mon, 19 Sep 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
advocate protest
तुलसीपुर (बलरामपुर)। एसडीएम व तहसीलदार की कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। वकीलों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई है। अधिवक्ताओं ने 20 सितंबर से एसडीएम व तहसीलदार के न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन तुलसीपुर के अध्यक्ष कमल नयन तिवारी ने कहा कि एसडीएम तथा तहसीलदार की कार्यशैली एवं मनमाने रवैये से वकीलों को असुविधा होती है। उनके कार्यालयों में वादकारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के बजाए हीलाहवाली की जाती है।
विज्ञापन

वकीलों ने इन अधिकारियों के मनमाने रवैये की शिकायत उच्चाधिकारियों से की, लेकिन इनके खिलाफ न तो कोई कार्रवाई हुई और न इनका रवैया ही सुधरा। एसडीएम व तहसीलदार की कार्यशैली से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इनकी कार्यशैली के विरोध में 20 सितंबर से सभी अधिवक्ता इनके न्यायालयों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी अधिवक्ता इन अधिकारियों से किसी तरह की बात नहीं करेगा। यदि कोई वकील इन अधिकारियों के न्यायालयों में कार्य करता पाया गया तो उसे संघ एवं आपदा राहत कोष से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री रामकुमार शुक्ला, रवींद्र कुमार शुक्ला, संतोष कुमार सोनी, सोनिल कुमार गुप्ता, केशवानंद विश्वकर्मा, शिवेंद्र दुबे, राजेश्वरनाथ मिश्रा, ओमकार नाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed