फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Admission process started in IGNOU, admission will be available in many new subjects

Balrampur News: इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, कई नए विषयों में मिलेगा दाखिला

Sat, 14 Jun 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 14 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in IGNOU, admission will be available in many new subjects
बलरामपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई-2025 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड और ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए सत्र में अभ्यर्थी 280 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों को सबसे पहले एबीसी आईडी बनानी होगी। उसके बाद ई-मेल आईडी तथा मोबाइल नंबर के माध्यम से प्रवेश के लिए वे आवेदन कर सकते हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र, परास्नातक डिप्लोमा सहित कई नए विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने इस बार पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, शिक्षाशास्त्र, सुविधाएं एवं सेवा प्रबंधन, प्रबंधन, वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, पुस्तकालय विज्ञान, पर्यटन प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान, फूड सेफ्टी, वेद, ज्योतिष व ज्योतिर्विज्ञान जैसे कोर्स शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही फूड सेफ्टी, पर्यावरण विज्ञान, डाटा एनालिटिक्स, एप्लाइड साइंस, योग, अर्बन प्लानिंग, जेंडर साइंस, क्वालिटी मैनेजमेंट और साइंस कम्युनिकेशन जैसे विषयों में भी प्रवेश दिया जाएगा।


वरिष्ठ निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के तहत नए अध्ययन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर आसानी से प्रवेश लिया जा सकता है। प्रवेश, शुल्क भुगतान, दस्तावेज सत्यापन, अध्ययन सामग्री वितरण सहित अन्य सहायता इन केंद्रों के माध्यम से दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed