फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Activities organized on 'No Bag Day'; children learned to make vermicompos

Balrampur News: नो बैग डे पर हुआ गतिविधियों का आयोजन, बच्चों ने सीखा वर्मी कंपोस्ट बनाना

Sat, 29 Aug 2026 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Activities organized on 'No Bag Day'; children learned to make vermicompos
फोटो-23-बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय बिराहिमपुर में पोस्टर ​दिखाते विद्यार्थी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। नो बैग डे पर शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया सीखने के साथ औषधीय पौधों की पहचान की। वहीं, जलवायु परिवर्तन विषय पर पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय बिराहिमपुर में शिक्षक डॉ. श्वेता सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने औषधीय पौधों का उद्यान विकसित करने, कंपोस्ट और वर्मी कंपोस्ट तैयार करने तथा रसोई उद्यान बनाने की गतिविधियों में हिस्सा लिया। बच्चों ने विद्यालय परिसर में गड्ढा खोदकर उसमें सूखी पत्तियां, सब्जियों व फलों के छिलके, गोबर और मिट्टी समेत जैविक अपशिष्ट डालकर वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया सीखी। परिसर में तुलसी समेत विभिन्न औषधीय और सब्जियों के पौधे भी लगाए गए।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन विषय पर पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठ की नैनसी और नासिर ने प्रथम, हुमेरा और जय ने द्वितीय तथा शबाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. श्वेता सिंह ने विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण, प्रभाव और बचाव के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में विद्यार्थियों ने विभिन्न औषधीय पौधों के चित्र बनाकर उनके औषधीय गुणों की जानकारी हासिल की। प्रधानाध्यापक सलमा खान ने गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पौधों के महत्व और उनके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नो बैग डे का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों से इतर व्यावहारिक ज्ञान और कौशल से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed