फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken against those who are negligent in duty

ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who are negligent in duty
बलरामपुर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी पुलिस अफसर व कर्मी अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करें। दफ्तर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखें। गंदगी पाई जाने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने गुरुवार को पुलिस आफिस का औचक निरीक्षण करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने पुलिस आफिस में तैनात अफसरों व कर्मियों की हाजिरी चेक की। प्रधान लिपिक, आंकिक, पासपोर्ट, आईजीआरएस, कोरोना सेल, वीआईपी सेल, जनसूचना, सम्मन, सोशल मीडिया व मॉनिटरिंग सेल आदि का वार्षिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कमियां पाई जाने पर उसे तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। सभी शाखाओं के रजिस्टर व अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों के रखरखाव की नियमित साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। पुलिस कार्यालय परिसर में गंदगी पाई जाने पर नाराजगी जताई। इस दौरान एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ ललिया राधारमण सिंह व प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक ज्योतिश्री आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed