फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action against unregistered coaching institutes

Balrampur News: बिना पंजीकरण चल रहे कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई

Tue, 28 Jul 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Action against unregistered coaching institutes
बलरामपुर। जिले में बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर राजकीय प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने सदर और तुलसीपुर नगर क्षेत्र के कई कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान फुलवरिया बाईपास स्थित एक कोचिंग संस्थान में करीब 20 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते मिले, लेकिन संस्थान का पंजीकरण नहीं पाया गया। टीम ने संचालक अमित कुमार को तत्काल कोचिंग का संचालन बंद कर आवश्यक पंजीकरण कराने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने बैरागी पुरवा स्थित एक अन्य कोचिंग संस्थान तथा कृष्ण गोपाल यादव द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। यहां भी पंजीकरण से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। वहीं तुलसीपुर स्थित लक्ष्य लाइब्रेरी की जांच में भी पंजीकरण न होने की पुष्टि हुई। लाइब्रेरी संचालक अरुण कुमार को पंजीकरण पूर्ण होने तक संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सभी संचालकों को सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब न मिलने अथवा दोबारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण टीम में अमित श्रीवास्तव, राहुल शर्मा और अभिमन्यु तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed